झटपट Healthy Breakfast रेसिपी – बिना मेहनत और बिना पसीने के
बिना घंटों मेहनत के और बिना किसी खास सामग्री के अगर आप भी पेट भर नाश्ता खाना चाहते हैं और समझ में नहीं आता कि किचन में मौजूद सामान से क्या बनाएं, तो इस Post में मैं आपके लिए एक आसान और झटपट Healthy Breakfast रेसिपी लेकर आया हूं। यह रेसिपी सिर्फ किचन में मौजूद सामान से बनेगी और बहुत जल्दी तैयार हो जाएगी।
नाश्ता बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 1 कप गेहूं का आटा (Normal आटा जिसे हम रोटी चपाती में इस्तेमाल करते हैं)
- 3 चम्मच सूजी (Nashte को crispy बनाने के लिए) – Optional
- 1/4 चम्मच कुटी हुई मिर्च
- 1/4 चम्मच धनिया पाउडर
- नमक स्वाद अनुसार
- 1/4 चम्मच हल्दी (Optional – रंग और स्वाद के लिए)
- 1 कप पानी (जरूरत अनुसार थोड़ा-थोड़ा डालें)
Healthy Breakfast बनाने की आसान विधि
- सबसे पहले आटे में सूजी, मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- अब पानी थोड़ा-थोड़ा करके डालें ताकि आटे में कोई गुठली ना रहे। बैटर बहुत गाढ़ा या बहुत पतला ना हो। अगर आवश्यक हो तो 4 चम्मच और पानी डाल सकते हैं।
- बैटर को अच्छे से फेंट लें। यह इतना पतला होना चाहिए कि चम्मच से धीरे-धीरे नीचे गिर जाए, लेकिन बहुत पानी जैसा भी ना हो।
सब्जियों के साथ Healthy Breakfast
- प्याज, शिमला मिर्च, धनिया पत्ती, टमाटर, 1-2 हरी मिर्च और थोड़ी गाजर लें।
- सब्जियों को बारीक चॉप करें। अगर चाहें तो हाथ से भी कर सकते हैं या chopper का इस्तेमाल करें।
- बैटर में सब्जियां डालकर अच्छे से मिक्स करें। ज्यादा सब्जियां न डालें, ताकि टेस्ट सही आए।
पैन में Breakfast पकाना
- पैन या tava लें और थोड़ा तेल ब्रश से फैलाएं।
- एक चमच बैटर सेंटर में डालें और हल्का फैलाएं।
- ढककर 1 मिनट के लिए low-medium flame पर पकाएं।
- जब एक साइड से पक जाए तो दूसरी साइड पलटकर पकाएं।
यह Healthy Breakfast कम तेल में, हल्का-फुल्का और झटपट बन जाता है। बच्चों के लिए टिफिन या ब्रेकफास्ट के लिए भी एकदम परफेक्ट है।
Healthy Breakfast Post को शेयर करें
अगर आपको यह Post पसंद आई हो, तो कमेंट में जरूर बताइए। इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
