राजस्थान के छात्रों को मिलेगा फ्री टैबलेट! लिस्ट में नाम देखें! Free Tablet Yojana 2025

राजस्थान फ्री लैपटॉप और टैबलेट योजना 2025: आवेदन प्रक्रिया और पात्रता

नमस्कार दोस्तों, आपने अभी फिलहाल 10th पास किया होगा, 8th पास किया होगा, 12th पास किया होगा। आपके लिए आज का Post काफी इंपॉर्टेंट होगा। राजस्थान की जितनी भी स्कीम आती है, एक तरीके से योजनाएं आती है जो कि छात्रों के पक्ष में रहती है या एक तरीके से स्कॉलरशिप योजना हो गई, कालीबाई भील मेधावी स्कूटी योजना हो गई। उसके बाद में फ्री लैपटॉप टैबलेट योजना हो गई। सभी के बारे में आपको लगातार जो अपडेट है वो मेरे द्वारा आप सभी छात्रों को दिया जाता है।

अब आप सभी छात्रों ने 2025 में एक तरीके से एग्जाम क्लियर करने के बाद में अपना रिजल्ट प्राप्त कर लिया है। अब आपको एक योजना बताने वाला हूं जिसका नाम है फ्री लैपटॉप टैबलेट योजना जिसके लिए आप आवेदन कर सकते हैं। घर बैठे आप आवेदन कर पाओगे। अब आवेदन आपको किस तरीके से करना है? कितने लैपटॉप टैबलेट दिए जाएंगे, इस पर पूरी जानकारी इस Post में दी जा रही है।

योजना की पात्रता और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

दोस्तों यह योजना राजस्थान सरकार द्वारा चलाई गई है जिसमें मेधावी छात्र जिनकी परसेंटेज 75% से अधिक है, वे पात्र होते हैं। 2025 में 90% से ऊपर की कट ऑफ संभावित है। योजना के अंतर्गत गवर्नमेंट स्कूलों के छात्रों को प्राथमिकता दी जाती है। किसी भी वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है, बोर्ड द्वारा चयनित छात्रों की सूची स्कूलों को भेजी जाती है।

इस योजना में छात्र-छात्राओं को लैपटॉप की बजाय टैबलेट वितरित किए जाते हैं जिनकी कीमत लगभग ₹20,000 से ₹25,000 होती है और इनमें तीन साल का फ्री इंटरनेट भी दिया जाता है। टैबलेट में डाली गई सिम केवल उसी डिवाइस में काम करेगी।

आवश्यक दस्तावेज और महत्वपूर्ण निर्देश

इस योजना में शामिल होने के लिए निम्न दस्तावेज आवश्यक होते हैं:

  • आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • SSO ID
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र (आय ₹1 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए)
  • संबंधित कक्षा की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर
  • मोबाइल नंबर और ईमेल ID

डॉक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन के बाद फाइनल लिस्ट तैयार की जाती है। 2024 की लिस्ट Telegram पर पिन की जाएगी। योजना का लाभ केवल राजस्थान के मूल निवासी छात्रों को मिलेगा और जिनके माता-पिता गवर्नमेंट कर्मचारी हैं उन्हें यह लाभ नहीं मिलेगा। यह योजना वर्ष 2013-14 में शुरू हुई थी और इसका उद्देश्य गरीब व मेधावी छात्रों को टेक्नोलॉजी से जोड़ना था। योजना के अंतर्गत राज्य स्तर और जिला स्तर पर मेरिट लिस्ट बनती है और उच्चतम प्रतिशत वाले छात्रों को चयनित किया जाता है।

राज्य स्तर पर लगभग 18,000 और जिला स्तर पर 9,000 छात्रों को टैबलेट प्रदान किया जाता है। लिस्ट में नाम आने के बाद आपको स्कूल से जानकारी दी जाएगी और सभी दस्तावेज तैयार रखने होंगे। फॉर्म फिलिंग प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। जैसे ही सरकार द्वारा लिस्ट जारी की जाती है, संबंधित अपडेट दे दी जाएगी।

Leave a Comment