Ration Card Big Update: Delhi में नए नियम और Haryana में 6000 New Depots – Check Full Details

राशन कार्ड वितरण पर बड़ी खबर

Ration Card Big Update – राशन कार्ड को लेकर बड़ी खबर है। खाद्य आपूर्ति मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को मानसून में भी राशन वितरण आपूर्ति बाधित ना होने देने के निर्देश जारी किए हैं। यह खबर राजधानी दिल्ली से है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उचित मूल्य की दुकानें समय पर खुलें।

उनके बाहर प्रदर्शन बोर्ड के जरिए अनिवार्य जानकारी प्रदर्शित की जाए जिसमें सतर्कता कमेटी के विवरण, श्रेणीवार पात्रताएं, स्टॉक की स्थिति, लाभार्थियों की संख्या, हेल्पलाइन नंबर और अन्य तथ्य शामिल हों। साथ ही One Nation One Ration Card (ONORC) योजना के तहत पात्रता की जानकारी प्रमुखता से दिखाई जाए।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत राशन वितरण की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक में यह सामने आया कि सितंबर में राशन कोटे का करीब 57% वितरित हो चुका है। वहीं ONORC के तहत अब तक सितंबर में 14,45,610 प्रवासी लाभार्थियों ने अपना राशन प्राप्त किया है। मानसून के मौसम में भी राशन वितरण की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है।

हरियाणा में खुलेंगे 6000 नए राशन डिपो

दिल्ली से सटे हरियाणा में सरकार प्रदेश में 6000 नए राशन डिपो खोलने जा रही है। इसमें 33% आरक्षण की नीति के तहत करीब 2000 डिपो महिलाओं को दिए जाएंगे। खाद्य और आपूर्ति विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी को स्वीकृति के लिए भेज दिया है।

मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलते ही राशन डिपो आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रदेश में इस समय गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत करीब 32 लाख परिवारों को राशन का वितरण किया जाता है।

राशन डिपो के लिए आवेदन योग्यता

प्रदेश में अभी 9434 राशन डीपो हैं जिनके जरिए सस्ता राशन वितरित किया जाता है। उपभोक्ताओं को तीन श्रेणियों में बांटा गया है जिसके तहत पीले, गुलाबी और खाकी रंग के राशन कार्ड वितरित किए गए हैं।

खाद्य और आपूर्ति विभाग ने योजना को लागू करने के लिए नियम तैयार किए हैं। इनके अनुसार:

  • आवेदक की उम्र 21 से 45 साल के बीच होनी चाहिए।
  • राशन डिपो के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति का न्यूनतम 12वीं पास होना जरूरी है।
  • कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए।
  • आवेदक हरियाणा का निवासी होना चाहिए।

साल 2023 में पूर्व मनोहर सरकार ने निर्णय लिया था कि राशन डिपो आवंटित करने के लिए महिलाओं को 33% आरक्षण दिया जाएगा।

Leave a Comment