राशन कार्ड में ई-KYC अनिवार्य: अंतिम तारीख 5 अगस्त, जानिए पूरी प्रक्रिया
- राशन कार्ड होल्डर्स के लिए बड़ी अपडेट – अब राशन कार्ड में सभी सदस्यों की eKYC (Know Your Customer) अनिवार्य कर दी गई है।
- सिर्फ मुखिया नहीं, हर सदस्य की KYC जरूरी है।
- अंतिम तारीख: 5 अगस्त है और अब मात्र कुछ ही दिन बचे हैं।
यदि एक भी सदस्य की KYC नहीं हुई, तो उसका नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा।
यदि पूरे परिवार में 5 लोग हैं और केवल 3 की KYC हुई है, तो बाकी 2 सदस्यों का नाम काटा जाएगा।
KYC का मुख्य उद्देश्य है:
- फर्जी लाभार्थियों की पहचान
- मृत व्यक्तियों के नाम हटाना
- एक व्यक्ति के कई राशन कार्ड खत्म करना
घर बैठे मोबाइल से eKYC कैसे करें? पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप
अब आप अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप से घर बैठे eKYC कर सकते हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
Step 1: ऐप इंस्टॉल करें
- Google Play Store खोलें
- सर्च करें: Mera eKYC
- दूसरा ऐप: Aadhaar Face RD भी इंस्टॉल करें
Aadhaar Face RD ऐप ऑटोमेटिक खुल जाएगा जब आप फेस KYC करेंगे।
Step 2: ऐप ओपन करें और राज्य चुनें
- Mera eKYC ऐप ओपन करें
- अपना राज्य चुनें (अब लगभग सभी राज्यों की सुविधा उपलब्ध है)
Step 3: आधार नंबर और OTP डालें
- 12 अंकों का Aadhaar Number डालें
- OTP जनरेट करें
- Captcha डालें और Submit पर क्लिक करें
यहां से आपको अपनी राशन कार्ड डिटेल्स दिखने लगेंगी।
Face eKYC का प्रोसेस: फर्जीवाड़े पर लगाम, पहचान रहेगी पक्की
फेस eKYC का ऑप्शन इसलिए जरूरी है ताकि मृत व्यक्तियों या फर्जी लोगों का नाम हटाया जा सके। OTP से कोई भी गलत व्यक्ति KYC करवा सकता है लेकिन फेस से नहीं।
फेस KYC करने से पहले ध्यान रखें:
- बैकग्राउंड क्लियर हो
- सिर पर टोपी न हो
- चश्मा न पहना हो
- लाइट अच्छी हो
फिर Proceed पर क्लिक करें, कैमरा खुलेगा, और चेहरा स्कैन होगा। जब फेस कैप्चर हो जाएगा तो “eKYC Registered Successfully” का मैसेज आएगा। बस 2 मिनट में eKYC हो गया। अब आपका नाम और राशन कार्ड सुरक्षित। अगर आप ये काम नहीं करते हैं तो आपका पूरा राशन कार्ड रद्द हो सकता है। इसलिए जितना जल्दी हो सके, सभी सदस्यों की eKYC जरूर करवाएं।
