Samsung Galaxy S25 FE Review: Galaxy S25 FE 4900mAh, 45W Charging & More

Samsung Galaxy S25 FE Review: क्या यह 2025 का बेस्ट FE Phone है?

Samsung हर साल अपने मेजर लॉन्च में Galaxy Fold/Flip और S-Series डिवाइसेज़ लाता है। लेकिन इनके बीच एक और बड़ा लॉन्च होता है – FE Edition, जो मिड-फ्लैगशिप प्राइस रेंज में आते हुए भी प्रीमियम फीचर्स देता है। हाल ही में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy S25 FE आने वाले 2-3 सालों तक कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन साबित हो सकता है। इस Post में हम इसका पूरा रिव्यू लेकर आए हैं।

डिजाइन और डिस्प्ले: पतला और ज्यादा प्रीमियम लुक

Samsung Galaxy S25 FE का बॉडी डिज़ाइन S24 FE से काफी अपग्रेड है।

  • Thickness: अब यह 7.4mm पतला है (S24 FE था 8mm)
  • Weight: सिर्फ 191.4 ग्राम, यानी काफी हल्का
  • Build: Gorilla Glass Victus+ फ्रंट और बैक, साथ में Armor Aluminium Frame
  • Display: 6.7-inch FHD+ AMOLED, 120Hz Refresh Rate, 1900 nits Peak Brightness

डिस्प्ले बेहद इमर्सिव है और HDR सपोर्ट के साथ Netflix जैसी स्ट्रीमिंग ऐप्स पर शानदार अनुभव देता है। Vision Booster की वजह से यह डायरेक्ट सनलाइट में भी क्लियर दिखाई देता है।

परफॉर्मेंस और बैटरी: Near Flagship Experience

S25 FE में Samsung का Exynos डेका-कोर चिपसेट दिया गया है जो अब पहले से काफी बेहतर है।

  • Antutu Score: करीब 2.1 मिलियन
  • RAM/Storage: 8GB + 128GB (UFS 3.1) और 8GB + 256GB (UFS 4.0) वेरिएंट्स
  • Battery: 4900mAh बैटरी, 45W Fast Charging, Wireless & Reverse Charging सपोर्ट

फोन डेली टास्क, मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए स्मूद चलता है। BGMI अभी 60fps पर चलता है जबकि Genshin Impact लगभग 55-56fps तक जाता है। थर्मल मैनेजमेंट भी काफी अच्छा है क्योंकि इसमें नया वेपर कूलिंग सिस्टम है।

कैमरा और AI फीचर्स: Flagship Level Improvements

  • Rear Cameras: 50MP + 12MP Ultra Wide + 8MP Telephoto (3x Zoom)
  • Front Camera: 12MP (पिछले 10MP से अपग्रेड)
  • Video Recording: 4K 60fps (Primary), 8K 30fps, Slow Motion 4K 120fps
  • AI Features: Circle to Search, Portrait Studio, Audio Eraser, Generative AI Editing

पोर्ट्रेट मोड और सेल्फी क्वालिटी शानदार है, खासकर स्किन टोन और बोकाह के मामले में। लो-लाइट फोटोग्राफी में भी Galaxy AI के कारण इमेज और वीडियो का आउटपुट फ्लैगशिप लेवल पर आता है।

कनेक्टिविटी और सॉफ्टवेयर: Future-Ready Package

  • Connectivity: Wi-Fi 6E, 17 5G Bands, eSIM सपोर्ट, NFC, USB 3.2 (5Gbps Speed)
  • OS/UI: OneUI (Galaxy AI Integration के साथ), Knox Security, Samsung Wallet सपोर्ट
  • Certification: IP68 Water & Dust Resistant

OneUI का फ्लूइड और फीचर-रिच एक्सपीरियंस इस फोन को और भी खास बनाता है। Galaxy AI Features जैसे Live Translate, Call Assist और Circle to Search इसको और पावरफुल बनाते हैं।

कीमत (Price) और लॉन्च ऑफर

  • India Price: शुरुआत ₹59,999 से
  • वेरियंट्स की कीमतें:
       • 8GB + 128GB: ₹59,999
       • 8GB + 256GB: ₹65,999
       • 8GB + 512GB: ₹77,999
  • Colours: Navy, Jet Black, White (Ho सकता है Icy Blue भी हो globally)
  • लॉन्च ऑफर: 256GB मॉडल खरीदने वाले को Storage Upgrade (free upgrade to 512GB) का ऑफर, बैंक से ₹5,000 कैशबैक, नो-Cost EMI plan (24 महीनों तक)

Samsung Galaxy S25 FE: Verdict

Samsung Galaxy S25 FE एक ऐसा FE मॉडल है जो Design, Display, Performance, Battery और AI Features के मामले में शानदार पैकेज है। अगर Samsung इसे 256GB बेस वेरिएंट के साथ लॉन्च करता तो यह और भी परफेक्ट बन जाता। लेकिन इसके बावजूद, यह अपने प्राइस पॉइंट पर एक Near Flagship Killer है।

Leave a Comment