नमस्कार दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं सरल हरियाणा पोर्टल के बारे में। आपको पता है कि CET के फॉर्म हरियाणा में भरे जा रहे हैं। इसकी लास्ट डेट 12 तारीख है। CET के लिए पुराना हरियाणा रेजिडेंस सर्टिफिकेट तो मान्य है लेकिन नई कास्ट सर्टिफिकेट की आवश्यकता रखी गई है।
आपको पता होगा कि Saral Portal कुछ दिनों से सही तरीके से काम नहीं कर रहा है जिससे कोई भी सर्टिफिकेट हम अप्लाई नहीं कर पा रहे हैं। मेन जो टॉपिक है इस पोस्ट का, वह यह है कि Under Process Warning Problem को कैसे सॉल्व किया जाए।
“Under Process” दिखा रहे सर्टिफिकेट को दोबारा कैसे अप्लाई करें?
जिन लोगों ने 29, 30 या 31 तारीख को सर्टिफिकेट अप्लाई किया है, उन्हें Under Process की समस्या देखने को मिल रही है। ऐसे में सलाह यही है कि आप अपने सर्टिफिकेट को दुबारा अप्लाई कर दें। इसमें कोई नुकसान नहीं होगा। अगर पिछला सर्टिफिकेट बन भी गया तो नया अप्लाई करने से कोई दिक्कत नहीं आएगी। अब पहले की तरह 2 घंटे में सर्टिफिकेट नहीं मिल रहा, बल्कि 2 से 4 दिन तक लग सकते हैं। यह सब कुछ सरल पोर्टल की स्थिति पर निर्भर करता है।
कब करें नया सर्टिफिकेट अप्लाई? बेस्ट टाइमिंग जानिए
आपको कोई भी परफेक्ट टाइम नहीं बताया जा सकता, लेकिन कुछ सुझावित समय हैं जब ट्राय करना फायदेमंद हो सकता है:
- रात 12:00 से 2:00 बजे के बीच
- सुबह 5:00 से 6:00 बजे
- दोपहर 1:00 बजे
- दोपहर 2:00 बजे
- शाम 6:00 से 7:00 बजे के बीच
इन टाइम्स पर ट्राय करते रहना चाहिए। इससे आपके सफल अप्लाई होने की संभावना बढ़ जाती है क्योंकि उस समय सरवर पर लोड कम होता है।
सरल पोर्टल की समस्या और समाधान से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें
इस साइट की समस्या में हम आपको एक्युरेट टाइम तो नहीं बता सकते लेकिन गाइड जरूर कर सकते हैं। हमारी कोशिश है कि हरियाणा से जुड़ी पल-पल की अपडेट और हर सरकारी प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं के समाधान की जानकारी आप तक पहुंचाएं।
