मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 – ₹10,000 से ₹2,10,000 तक की सहायता
नमस्ते। बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (Chief Minister Mahila Rozgar Yojana) की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से प्रत्येक परिवार की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए ₹10,000 की प्रारंभिक सहायता राशि दी जाती है। अगर महिला रोजगार को सही ढंग से चलाती है और 6 महीने के आकलन के बाद सरकार को लगता है कि और सपोर्ट चाहिए, तो अतिरिक्त सहायता मिल सकती है। कुल मिलाकर, इस योजना के तहत ₹2,10,000 तक का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 – पात्रता और आवश्यक दस्तावेज
पात्रता:
- केवल शहरी क्षेत्र की महिलाएं जो स्व-सहायता समूह से जुड़ी नहीं हैं
- आयु 18 से 60 वर्ष
- स्वय या पति आयकरदाता नहीं होने चाहिए
- सरकारी कर्मचारी या संविदा आधार पर सेवाएँ नहीं ले रहे हों
आवश्यक दस्तावेज:
- आधार कार्ड
- बैंक खाता विवरण (IFSC और Branch Name सहित)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर या अंगूठा छाप
- बैंक पासबुक की फोटो कॉपी
ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं जो जीविका से जुड़ी हैं, उनके आवेदन उनके संगठन के माध्यम से किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 – ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ या डिस्क्रिप्शन बॉक्स में दिए गए लिंक से प्रवेश करें।
- डिस्ट्रिक्ट और ब्लॉक का चयन करें।
- आधार कार्ड के अनुसार नाम, पिता/पति का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- OTP के माध्यम से सत्यापन करें।
- कैटेगरी, वार्ड नंबर और घर का पता दर्ज करें।
- व्यवसाय प्रकार का चयन करें (फल/सब्जी दुकान, किराना, ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग, मोबाइल रिपेयरिंग आदि)।
- सभी दस्तावेज़ अपलोड करें (200 KB से कम, JPG/JPEG/PNG फॉर्मेट में)।
- सभी जानकारी सही ढंग से भरने के बाद फाइनल सबमिट करें।
फॉर्म फाइनल सबमिट होने के बाद आवेदन का डाटा ALO (Additional Level Officer) के पास जाता है और वेरीफिकेशन के बाद लाभार्थी को योजना का लाभ मिलता है।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 – लाभ और लोन सुविधा
- प्रारंभिक सहायता राशि: ₹10,000
- आगे की सहायता राशि: ₹2,00,000 तक (6 महीने के आकलन के बाद)
- लाभार्थी को धन वापसी की आवश्यकता नहीं होती।
- योजना के माध्यम से महिलाएं छोटे व्यवसाय को सफलतापूर्वक चला सकती हैं और आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
