बेस्ट टैबलेट्स 2025: Amazon और Flipkart सेल में कौन सा खरीदें?
सेल का टाइम है और आप सोच रहे हैं टैबलेट्स खरीदने का? इस Post में मैं आपको ₹10,000 से लेकर ₹50,000 तक हर प्राइस रेंज में बेस्ट टैबलेट्स बताऊंगा। Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days सेल में आपको कौन-सा टैबलेट लेना चाहिए, उसकी डिटेल यहां मिलेगी।
10,000 के अंदर बेस्ट टैबलेट्स
सबसे पहले ₹10,000 के प्राइस पॉइंट पर Redmi Pad AC 4G एक अच्छा ऑप्शन है। इसका 128GB वेरिएंट सेल में ₹10,000 के अंदर आ सकता है। Helio G85 प्रोसेसर और 6650 mAh बैटरी के साथ यह पढ़ाई, ऑनलाइन क्लास और एंटरटेनमेंट के लिए सही है। इसके अलावा Infinix Xpad भी 10,000 के आसपास एक बेहतरीन चॉइस है। इसमें MediaTek Helio G99 प्रोसेसर, 11 इंच डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट और 128GB स्टोरेज मिलता है। परफॉर्मेंस Redmi Pad से बेहतर है।
20,000 के अंदर बेस्ट टैबलेट्स
अंडर ₹20,000 में सबसे ज्यादा कंफ्यूजन है। यहां OnePlus Pad Lite, Oppo Pad SE और Redmi Pad 2 अच्छे ऑप्शन हैं। OxygenOS और 33W फास्ट चार्जिंग के कारण OnePlus Pad Lite बेस्ट वैल्यू फॉर मनी है। अगर आपको स्टाइलस सपोर्ट और 5G चाहिए तो Lenovo IdeaTab अंडर ₹20,000 एक दमदार ऑप्शन है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 7040 mAh बैटरी मिलती है।
30,000 से 50,000 के बीच बेस्ट टैबलेट्स
₹25,000–30,000 में Xiaomi Pad 7 सबसे पॉपुलर है। Snapdragon 7 Plus Gen 3 प्रोसेसर, 11.2 इंच 3K डिस्प्ले और LPDDR5X RAM के साथ यह स्टूडेंट्स और गेमर्स दोनों के लिए सही है। ₹40,000 रेंज में OnePlus Pad 2 आता है जिसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, 12.1 इंच डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 67W चार्जिंग मिलती है। यह मल्टीमीडिया और गेमिंग दोनों के लिए बेस्ट है। ₹50,000 रेंज में OnePlus Pad 3 और Lenovo Yoga Tab Plus टॉप ऑप्शन हैं। OnePlus Pad 3 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 12140 mAh बैटरी है, जबकि Yoga Tab Plus के साथ बॉक्स में ही कीबोर्ड और स्टाइलस मिलता है।
iPad Series: Apple Lovers के लिए बेस्ट ऑप्शन
अगर आप Apple Ecosystem का हिस्सा हैं तो iPad 11th Gen (₹35,000 से शुरू) एक बेस्ट एंट्री-लेवल ऑप्शन है। इसके अलावा iPad Air (M2/M3), iPad Pro (M4 Chipset) एडिटिंग और प्रोडक्टिविटी के लिए टॉप परफॉर्मेंस देते हैं। Android टैबलेट्स इनके सामने टिक नहीं पाते, लेकिन बजट ज्यादा रखना पड़ेगा।
सही डील कैसे पहचाने?
सेल के टाइम पर ब्रांड्स पहले प्राइस बढ़ा देते हैं और फिर सेल में वही प्राइस दिखाते हैं। इस कन्फ्यूजन से बचने के लिए आप Buyhatke Browser Extension का यूज़ कर सकते हैं। इसमें प्राइस हिस्ट्री, प्राइस ड्रॉप अलर्ट, प्रोडक्ट कंपैरिजन और ऑटो कूपन फीचर मिलता है। इससे आप हमेशा बेस्ट प्राइस पर शॉपिंग कर सकते हैं।
निष्कर्ष: 2025 में किस टैबलेट को खरीदना चाहिए?
अगर आपका बजट ₹10,000 है तो Infinix Xpad, ₹20,000 में OnePlus Pad Lite, ₹30,000 में Xiaomi Pad 7, और ₹50,000 तक OnePlus Pad 3 बेस्ट ऑप्शन हैं। Apple यूज़र्स के लिए iPad 11th Gen से लेकर iPad Pro M4 तक टॉप चॉइस हैं। Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival 2025 में यह टैबलेट्स धड़ाधड़ बिकेंगे, इसलिए पहले से Wishlist बना लें और बैंक ऑफर्स का फायदा जरूर उठाएं।
