Xiaomi Pad 7 – ऑलराउंडर टैबलेट अच्छे डिस्प्ले और परफॉर्मेंस के साथ
Xiaomi Pad 7 एक बेहतरीन ऑलराउंडर टैबलेट है। इसमें 11.2 इंच का 3.2K LCD डिस्प्ले मिलता है, पतले बेज़ल्स और Stylus सपोर्ट के साथ। Drawing और Productivity के लिए यह शानदार है। Metal Uni-body design और हल्के वज़न के कारण इसे एक हाथ से भी आसानी से यूज़ किया जा सकता है। इसमें Snapdragon 7+ Gen3 चिपसेट और UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। Gaming और Multitasking दोनों में यह बढ़िया परफॉर्म करता है।
8850 mAh की बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, Quad Speakers (Dolby Atmos) और 30+8MP कैमरा सेटअप (4K रिकॉर्डिंग सपोर्ट) इसे प्रीमियम फील कराता है। नॉर्मल प्राइस ₹27-28,000 है, लेकिन Sale के दौरान यह ₹20-23,000 में मिल जाता है।
OnePlus Pad 2 – Flagship Performance का King
OnePlus Pad 2 उन लोगों के लिए है जिन्हें तगड़ी Performance चाहिए। इसमें Snapdragon 8+ Gen1 चिपसेट है जो Gaming और Heavy Editing दोनों के लिए Powerful है। 3K Resolution वाला 144Hz LCD डिस्प्ले मिलता है। Bezel बहुत पतले हैं और Stylus सपोर्ट भी है। Metal Uni-body डिजाइन इसे प्रीमियम बनाता है। 9510 mAh बैटरी, फास्ट चार्जिंग और 13+8MP कैमरा सेटअप के साथ आता है। Regular प्राइस ₹33,000 है लेकिन सेल में ₹25,000 के आसपास मिल जाता है।
Samsung Galaxy Tab S9 FE / FE+ – Long Software Updates और Premium Experience
अगर आप Samsung यूज़र हैं और लंबे Software Updates चाहते हैं तो Galaxy Tab S9 FE और FE+ शानदार विकल्प हैं। Samsung One UI, IP68 Water Resistance, बड़ा TFT डिस्प्ले और S Pen सपोर्ट मिलता है। Metal Uni-body डिज़ाइन और Minimal Look इसे Premium feel देते हैं।
Exynos 1380 चिपसेट नॉर्मल Tasks और Multitasking के लिए अच्छा है। 10,000 mAh बैटरी और 8+8MP Rear व 12MP Front Camera इसे Video Calling और Conferencing के लिए बेस्ट बनाते हैं। Price ₹30-35,000 रहता है लेकिन Sale में ₹25,000 से कम पर मिलने की उम्मीद है।
Lenovo IdeaTab Pro – Stylus in the Box और JBL Speakers
Lenovo IdeaTab Pro हाल ही में लॉन्च हुआ है और इसकी खासियत है कि Stylus Box में ही मिलता है। 12.7 इंच का 3K HDR10 Certified Display और JBL के Loud & Clear Speakers इसे Entertainment के लिए Perfect बनाते हैं। 10,000 mAh की बैटरी और MediaTek Dimensity 8300 चिपसेट Performance और Multitasking दोनों में Strong है। Camera Setup 13+8MP का है और यह ₹28,000 के आसपास आता है लेकिन Sale में ₹20-22,000 तक मिल जाता है।
Apple iPad 11th Gen – Best for Productivity और Apple Ecosystem
अगर आप Apple Ecosystem में Entry लेना चाहते हैं तो iPad 11th Gen परफेक्ट है। इसमें Apple A16 Bionic Chip है जो Productivity, Drawing और Editing के लिए Powerful Performance देता है। Apple Pencil सपोर्ट करता है (अलग से खरीदना होगा)। 11 इंच का Liquid Retina IPS LCD Display (60Hz), 7600 mAh बैटरी और 12+12MP कैमरा सेटअप इसे Premium बनाते हैं।
Normal Price ₹30-32,000 है लेकिन Sale में ₹25-27,000 तक मिल सकता है।
निष्कर्ष – ₹30,000 Budget में Best Tablets 2025
अगर आपको Entertainment और All-rounder Tablet चाहिए तो Xiaomi Pad 7 और Lenovo IdeaTab Pro Best Choice हैं। अगर Flagship Performance चाहिए तो OnePlus Pad 2 आपके लिए सही है। अगर Long Software Updates और Samsung Ecosystem पसंद है तो Galaxy Tab S9 FE/FE+ लें। और अगर Productivity और Apple Ecosystem में Entry चाहिए तो iPad 11th Gen Perfect Option है। यह कुछ टॉप फाइव टैबलेट हैं जिन्हें आप Flipkart BBD Sale और Amazon Great Indian Festival Sale 2025 में ₹30,000 के अंदर खरीद सकते हो।
