Unified Pension Scheme (UPS) 2025: बैठक और बड़े बदलाव
नमस्कार, यूनिफाइड पेंशन स्कीम का बदलता हुआ स्वरूप आपको देखने को मिल सकता है। इसलिए इस विषय पर हमने इस Post में चर्चा किया है क्योंकि 6 ऐसे पॉइंट हैं जहां पेंशन डिपार्टमेंट के द्वारा एक मीटिंग हुआ है जिसमें सेक्रेटरी का स्टेटमेंट भी आया है। यह बैठक 5 अगस्त 2025 को पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग के सचिव और सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ (GEAC) के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई थी। इस बैठक में कर्मचारियों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
5 अगस्त 2025 की बैठक और प्रतिनिधि मंडल
इस बैठक में डिपार्टमेंट ऑफ पेंशन एंड पेंशनर्स वेलफेयर की तरफ से श्री वी. श्रीनिवास (Secretary) और श्री ध्रुव ज्योति सेनगुप्ता (Joint Secretary) मौजूद थे। कर्मचारियों की ओर से GEAC का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ जिसमें शामिल थे:
- श्री रविंद्र कुमार मिश्रा (General Secretary, भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ)
- श्री अनंत कुमार पाल (Secretary General, भारतीय Postal Employee)
- श्री वीरेंद्र कुमार शर्मा (Working President, Delhi State BAMS)
इन प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों की तरफ से कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं।
बैठक के मुख्य 6 मुद्दे
बैठक में यूनिफाइड पेंशन स्कीम से जुड़े 6 बड़े मुद्दों पर चर्चा की गई:
- Recovery of Employee Contribution under Unified Pension Scheme (UPS) – कर्मचारियों के वेतन से कटने वाले 10% योगदान की वापसी पर सवाल।
- पूर्ण पेंशन के लिए योग्यता सेवा में विसंगति – 25 साल सेवा बनाम 20 साल सेवा का मुद्दा।
- VRS पर पेंशन लाभ से इंकार – Voluntary Retirement लेने वालों को पेंशन न मिलना।
- NPS और UPS में चुनने का अंतिम विकल्प – Retirement के समय अंतिम चुनाव का अधिकार।
- OPS for Ex-Trade Apprentice in Ordnance Factory – पुराने कर्मचारियों को OPS में शामिल करने की मांग।
- छूटे हुए कर्मचारियों को OPS का एक और अवसर – जो तकनीकी कारणों से बाहर रह गए, उन्हें मौका देने की बात।
आने वाले समय में संभावित बदलाव
- UPS में 12 महीने के औसत वेतन पर पेंशन की गणना होती है, जबकि OPS में 10 महीने या अंतिम वेतन का विकल्प था। इस पर सुधार की संभावना जताई गई है।
- VRS लेने वाले कर्मचारियों को तुरंत पेंशन न मिलने पर विभाग ने सहानुभूतिपूर्ण विचार करने का आश्वासन दिया है।
- Retirement से 1 साल पहले तक NPS या UPS चुनने का अंतिम विकल्प देने पर विचार हो रहा है।
- कुछ छूटे हुए कर्मचारियों को OPS का विकल्प फिर से खुल सकता है।
निष्कर्ष
इस बैठक से साफ है कि आने वाले समय में यूनिफाइड पेंशन स्कीम में बड़े बदलाव संभव हैं। खासकर पूर्ण पेंशन की योग्यता सेवा, VRS पर पेंशन लाभ और NPS/UPS के बीच अंतिम विकल्प जैसे मुद्दों पर सुधार की उम्मीद है। अगर आप Central Employee या State Government Employee हैं तो यह बदलाव आपके भविष्य की पेंशन को सीधे प्रभावित कर सकते हैं।
