UP Vridha Pension 2025: पहली बार मिलने वाली पेंशन की नई रकम और किस्त की पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन 2025 नई किस्त की जानकारी

नमस्कार दोस्तों, आज की इस Post में हम जानने वाले हैं कि जो नए वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थी हैं, उन्हें पहली बार पेंशन का कितना लाभ मिलने वाला है। साथ ही यह भी जानेंगे कि सितंबर महीने में उन्हें पेंशन मिलेगी या नहीं।

पहली बार वृद्धावस्था पेंशन का लाभ कितनी राशि में मिलेगा?

जिन भी लाभार्थियों का फॉर्म चारों स्टेप पर वेरीफाई हो चुका है, PFMS स्टेटस Accept है और बैंक खाता DBT से जुड़ा हुआ है, ऐसे लाभार्थियों को पहली बार केवल ₹6000 की राशि दी जाएगी।
बहुत से लाभार्थियों को गलतफहमी है कि पहली पेंशन की राशि बढ़ाकर दी जाएगी, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। पेंशन का लाभ हमेशा तय बजट के अनुसार ही दिया जाता है।

अप्रैल से सितंबर 2025 तक की पेंशन किस्त का अपडेट

जिन लाभार्थियों को अप्रैल, मई और जून की पेंशन मिल चुकी है, वे अब जुलाई, अगस्त और सितंबर की किस्त का इंतजार कर रहे हैं। पहले जानकारी आई थी कि यह पेंशन 15 सितंबर तक मिलेगी, लेकिन अब इसकी तारीख बढ़ा दी गई है।

इस बार करीब 8 लाख से अधिक नए लाभार्थियों का सत्यापन समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है। पहले यह संख्या लगभग 4 लाख थी, लेकिन अब यह दोगुनी हो चुकी है। इसी वजह से पेंशन भुगतान की प्रक्रिया में थोड़ी देरी हो रही है।

30 सितंबर से पेंशन भुगतान की नई तारीख

सरकार की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि 30 सितंबर तक सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद कुछ ही दिनों में लाभार्थियों के खाते में वृद्धावस्था पेंशन की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।
इसमें वे लाभार्थी भी शामिल होंगे जिनकी अप्रैल, मई, जून की पेंशन किसी कारण से रिजेक्ट हो गई थी।

तो दोस्तों, अब आपको यह साफ हो गया होगा कि पहली बार मिलने वाली पेंशन की राशि कितनी होगी और सितंबर महीने में पेंशन कब तक आपके खाते में आएगी।

Leave a Comment