यूपीआई पेमेंट लिमिट 2025: अब एक क्लिक में ₹5 लाख तक का ट्रांजैक्शन UPI New Rules 2025

यूपीआई पेमेंट लिमिट 2025: अब एक क्लिक में ₹5 लाख तक का ट्रांजैक्शन

अब आप एक ही दिन में UPI के द्वारा बड़े से बड़ा भुगतान केवल एक क्लिक में कर सकते हैं। NPCI यानी National Payments Corporation of India ने UPI यूज़र्स के लिए बड़ा बदलाव किया है। अब UPI से भुगतान की लिमिट बढ़ाकर ₹1 लाख प्रतिदिन कर दी गई है।

NPCI का नया सर्कुलर और लागू होने की तारीख

24 अगस्त 2025 को NPCI ने एक सर्कुलर जारी कर इस बदलाव की घोषणा की थी। अब फाइनली 15 सितंबर 2025 से नया नियम लागू हो चुका है। इस नियम के तहत अब कुछ कैटेगरी में अधिकतम ₹5 लाख तक और कुछ में ₹1 लाख तक का डेली ट्रांजैक्शन UPI से किया जा सकेगा।

किन कैटेगरी में कितनी लिमिट तय की गई?

नई लिमिट केवल Person to Merchant (P2M) भुगतान पर लागू होगी।
P2M का मतलब है – जब कोई व्यक्ति किसी व्यापारी या दुकान पर पेमेंट करता है।

  • Capital Market निवेश: ₹5 लाख प्रति ट्रांजैक्शन, ₹10 लाख डेली लिमिट
  • Insurance Premium: ₹5 लाख प्रति ट्रांजैक्शन, ₹1 लाख डेली लिमिट
  • Government e-Marketplace: ₹5 लाख प्रति ट्रांजैक्शन, ₹1 लाख डेली लिमिट
  • Travel Payment: ₹5 लाख प्रति ट्रांजैक्शन, ₹1 लाख डेली लिमिट
  • Credit & Bill Payment: ₹5 लाख प्रति ट्रांजैक्शन, ₹1 लाख डेली लिमिट
  • Caution Money (शैक्षिक जमा): ₹5 लाख प्रति ट्रांजैक्शन, ₹1 लाख डेली लिमिट
  • Jewellery खरीद: ₹2 लाख प्रति ट्रांजैक्शन, ₹6 लाख डेली लिमिट
  • Forex Retail: ₹5 लाख प्रति ट्रांजैक्शन, ₹5 लाख डेली लिमिट
  • Digital Account Opening: ₹5 लाख प्रति ट्रांजैक्शन, ₹5 लाख डेली लिमिट

P2P पेमेंट में कोई बदलाव नहीं

ध्यान रहे कि Person to Person (P2P) भुगतान की लिमिट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
यानी, एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को पैसे भेजने की लिमिट पहले की तरह ही ₹1 लाख प्रतिदिन रहेगी।

UPI यूज़र्स को क्या फायदा होगा?

NPCI का यह बदलाव खास तौर पर उन UPI यूज़र्स के लिए राहत लेकर आया है, जो पहले ₹5 लाख से अधिक का ट्रांजैक्शन UPI से नहीं कर पाते थे। अब व्यापारी और बड़े पेमेंट करने वाले ग्राहक आसानी से UPI का उपयोग कर पाएंगे।

Leave a Comment