यूपीएस (Unified Pension Scheme) 2025: सरकारी कर्मचारियों के लिए 8 बड़े बदलाव
दोस्तों, यूपीएस यानी कि Unified Pension Scheme की डेडलाइन नजदीक है। स्विच करने से पहले जानें नई पेंशन स्कीम में सरकार द्वारा किए गए आठ बड़े बदलाव। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए NPS के तहत Unified Pension Scheme (UPS) चुनने का विकल्प दिया है। अब जो सरकारी कर्मचारी NPS में हैं और रिटायरमेंट के बाद तय पेंशन चाहते हैं, उन्हें 30 सितंबर 2025 तक UPS में स्विच करना होगा।
1. NPS में वापस लौटने का विकल्प
सरकार ने यह व्यवस्था की है कि अगर कोई कर्मचारी UPS में आता है और आगे चलकर इसे ठीक न लगे तो वह एक बार फिर NPS में वापस जा सकता है। यह सुविधा केवल एक बार ही दी जाएगी और पूरे सेवाकाल में दोबारा मौका नहीं मिलेगा। इस बदलाव से कर्मचारियों को विकल्प खुला रखने की लचीलापन की सुविधा मिलती है।
2. सेवा के दौरान मृत्यु या विकलांगता पर वित्तीय सुरक्षा
यदि किसी कर्मचारी की नौकरी के दौरान मृत्यु हो जाती है या वह विकलांग/अमान्य घोषित होता है, तो उसके परिवार को वित्तीय सुरक्षा दी जाएगी। इस स्थिति में लाभ CCS Pension Rules या PFRDA UPS के नियमों के अनुसार मिलेगा। इससे कर्मचारियों को भरोसा रहेगा कि उनके परिवार की देखभाल भी होगी।
3. लंबित मामलों में भी UPS लाभ
यदि किसी कर्मचारी की रिटायरमेंट के समय विभागीय या न्यायिक कार्यवाही लंबित है, तो भी उसे UPS के फायदे मिलेंगे। इससे कर्मचारियों को अनिश्चितता की स्थिति से बचने में मदद मिलेगी।
4. टैक्स में राहत
Income Tax Act 2025 के तहत UPS subscribers को खास टैक्स में छूट दी गई है। रिटायरमेंट के समय मिलने वाली एकमुश्त रकम को पूरी तरह से टैक्स मुक्त किया गया है। इसका मतलब है कि पेंशन लाभ के साथ-साथ टैक्स बोझ भी कम हो जाएगा।
5. ग्रेच्युटी का लाभ
UPS में अब कर्मचारियों को रिटायरमेंट ग्रेच्युटी और डेथ ग्रेच्युटी दोनों का लाभ मिलेगा। सेवा समाप्त होने या मृत्यु होने पर परिवार को एक मुफ्त रकम मिलेगी।
6. स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर पेंशन
UPS में यह व्यवस्था की गई है कि अगर कोई कर्मचारी 20 साल की qualifying service पूरी करने के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेता है, तो उसे प्रोराटा पेंशन मिलेगी। यह बदलाव उन कर्मचारियों के लिए राहत वाला है जो जल्दी नौकरी छोड़ना चाहते हैं।
7. PSU और स्वायत्त निकायों में UPS मान्यता
यदि कोई कर्मचारी अपनी सेवा अवधि के दौरान किसी Public Sector Unit (PSU) या स्वायत्त निकाय में अवसॉर्ब होता है, तो उसे UPS का लाभ मिलता रहेगा। इसका मतलब है कि नौकरी बदलने पर भी पेंशन से जुड़े फायदे खत्म नहीं होंगे।
8. UPS स्विच करने की नई डेडलाइन
सरकार ने UPS चुनने की शुरुआती डेडलाइन बढ़ाकर 30 सितंबर 2025 कर दी है। जो कर्मचारी 1 अप्रैल 2025 से 31 अगस्त 2025 के बीच सरकारी सेवा में शामिल हुए हैं, वे भी अब UPS में स्विच कर सकते हैं। इन आठ बदलावों के माध्यम से NPS और UPS में शामिल कर्मचारियों को बेहतर पेंशन योजना का विकल्प मिलेगा। यदि आप NPS से UPS में स्विच करना चाहते हैं, तो इन सभी बदलावों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लें। आपकी राय: क्या आप UPS में स्विच करने वाले हैं? नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।
