नया Voter List 2025: नाम कैसे चेक करें और पूरी लिस्ट डाउनलोड करें
दोस्तों, नई वोटर लिस्ट 2025 जारी हो चुकी है। अब आप घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से मात्र 2 मिनट में अपना नाम चेक कर सकते हैं और पूरा गांव का वोटर लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। Election Commission of India की वेबसाइट से यह प्रक्रिया बिल्कुल आसान है।
वोटर लिस्ट 2025 में नाम कैसे चेक करें?
- सबसे पहले अपने फोन या लैपटॉप में Google ओपन करें।
- सर्च बॉक्स में “Voter Roll” टाइप करें।
- Election Commission of India की Voter Rolls लिंक पर क्लिक करें (ध्यान दें, Electoral Portal वाले लिंक पर नहीं जाना है)।
- अब आपके सामने एक इंटरफ़ेस खुलेगा जहां से आप PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले अपना State चुनें।
- फिर अपना District और Assembly Constituency (विधानसभा क्षेत्र) सेलेक्ट करें।
- इसके बाद आपका Village या Ward दिखेगा।
- अब यहां Captcha Code भरें और “Download Selected PDF” पर क्लिक करें।
Bihar और अन्य राज्यों में अंतर
- बिहार के लिए आपको Draft Roll 2025 सेलेक्ट करना है।
- बाकी राज्यों के लिए आपको Final Roll 2025 सेलेक्ट करना होगा।
- डाउनलोड की गई PDF में आपको अपना नाम, Voter ID Number, पिता/पति का नाम, Booth Number, और फोटो सहित पूरी जानकारी मिलेगी।
क्यों ज़रूरी है Voter List 2025 चेक करना?
Election Commission के अनुसार इस बार बहुत बड़ी संख्या में वोटर्स के नाम काट दिए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 65 लाख से ज्यादा नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा चुके हैं। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपना और अपने परिवार का नाम Voter List 2025 में जरूर चेक कर लें।
इस तरह आप All India किसी भी राज्य का Voter List आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप बिहार से हैं तो Draft 2025 सेलेक्ट करें, अन्यथा Final Roll चुनें। Official Link Election Commission की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
