Mohanlal की नई फिल्म ‘Hridayapoorvam’ OTT पर कब रिलीज होगी?

Hrudaya Apoorvam हिंदी डब्ड वर्जन: रिलीज डेट और जानकारी

इस Post में मैं आप सभी से बात करने वाला हूं मलयालम लैंग्वेज की सुपरहिट फिल्म Hrudaya Apoorvam के हिंदी डब्ड वर्जन के बारे में। मोहन लाल बैक टू बैक सुपरहिट्स दे रहे हैं। आप लोगों ने Empuran और फिर Thudaram देखी होगी। इनकी लेटेस्ट फिल्म Hrudaya Apoorvam भी एक ब्लॉकबस्टर है।

यह फिल्म रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर है। फिल्म को डायरेक्ट किया है Satyan ने और इसमें मुख्य भूमिकाओं में हैं Mohanlal, Malavika Mohan, Sangeetha Madhavan Nair। इस फिल्म को ऑडियंस ने बहुत पॉजिटिव रिव्यूज दिए थे और यह 2025 की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग मलयालम फिल्म बन चुकी है। 30 करोड़ के बजट में इस फिल्म ने 78 करोड़ की कमाई की थी।

Hrudaya Apoorvam हिंदी डब्ड वर्जन की रिलीज डेट

जो इस फिल्म का हिंदी डब्ड वर्जन है, वह हम सभी को 26 सितंबर 2025 से देखने के लिए मिलेगा। यह Jio Hotstar पर उपलब्ध होगा। मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी – ये पांचों लैंग्वेज में यह फिल्म Jio Hotstar पर देखी जा सकेगी। मोहन लाल के फैंस जो हिंदी डब्ड वर्जन का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें 26 सितंबर से यह फिल्म हिंदी में भी एंजॉय करने का मौका मिलेगा।

हिंदी डबिंग और गुणवत्ता

जितनी भी मलयालम फिल्मों की हिंदी डब्ड वर्जन आती हैं, उनमें सबसे बड़ी चिंता होती है डबिंग की क्वालिटी। सही डबिंग ही फिल्म को हिंदी में देखने लायक बनाती है। उम्मीद है कि Jio Hotstar ने इस फिल्म की डबिंग अच्छी करवाई होगी।

अगर डबिंग अच्छी न हुई तो ऑडियंस का मन ऐसा करता है कि यार स्किप कर दो और ओरिजिनल लैंग्वेज में ही देखो। जो लोग हिंदी में देखते हैं, उनके लिए यह महत्वपूर्ण है कि डबिंग क्वालिटी बढ़िया हो।

Leave a Comment