आज इस Post में चर्चा करेंगे Zoho Company की, जो पिछले कुछ दिनों से Trend कर रही है।
भारत में Digital Revolution: UPI और Jan Dhan से Zoho तक
भारत का Digital Network पूरी दुनिया में सबसे मजबूत है। 2014 में Jan Dhan Yojana से लोगों के खाते खुले, LPG Subsidy और किसानों की PM-Kisan किस्तें Direct Benefit Transfer (DBT) के जरिए आने लगीं। 2016 में Jio 4G Launch और फिर UPI Transactions ने Digital Payment को नया रूप दिया। आज UPI पूरी दुनिया में सबसे सफल Payment System है। यह Digital Ecosystem ही है जिसने भारत को COVID Vaccine Certificate जैसे काम में भी सबसे आगे रखा।
Zoho Company: भारतीय Software का Global Success Model
अब बात करते हैं Zoho की, जो भारत की स्वदेशी SaaS Company है।
- स्थापना: 1996 में Sridhar Vembu और Tony Thomas ने की।
- Headquarter: Chennai, Tamil Nadu
- Valuation: $12 Billion (₹1 Lakh Crore से ज्यादा)
- Applications: 55 से ज्यादा Software Tools
- Users: 130 Million+ Worldwide
Zoho CRM, Zoho Mail, Zoho Writer, Zoho Books, Zoho Show, Zoho Creator जैसी Applications Google और Microsoft की तरह ही सुविधाएं देती हैं। यह पूरी तरह से Indian Company है और Data Privacy पर खास ध्यान देती है।
क्यों Zoho Trending में है?
हाल ही में Railway Minister Ashwini Vaishnaw ने Microsoft PowerPoint की बजाय Zoho Show से Presentation दी। इसके बाद Zoho चर्चा में आ गया। Education Minister Dharmendra Pradhan ने भी Arattai App (Zoho का WhatsApp Alternative) को प्रमोट किया। Zoho ने कभी शेयर बाजार में Listing नहीं की है, फिर भी यह भारत की सबसे बड़ी Unlisted Companies में Serum Institute of India के बाद दूसरे स्थान पर है।
Challenges और Opportunities
Zoho को अभी कई चुनौतियां हैं:
- Users पहले से Gmail, Google Drive और Microsoft Office पर Depend हैं।
- इतना Data एक बार में Shift करना आसान नहीं।
- Load Management अगर Crores of Indian Users एक साथ जुड़ें।
लेकिन Zoho के पास बड़ी Opportunities भी हैं:
- Government, Ministers और Influencers अगर इसे Promote करें तो यह तेजी से Popular होगा।
- Quality और Extra Features (जैसे Large File Sharing, High Quality Video Calls) Add करने पर लोग तेजी से Shift करेंगे।
स्वदेशी को Support करना जरूरी है
Zoho एक Proud Movement है Indian Tech Industry के लिए। यह सिर्फ Software नहीं, बल्कि Digital India और Atmanirbhar Bharat की असली ताकत है। हम सबको चाहिए कि धीरे-धीरे Zoho का इस्तेमाल शुरू करें। जैसे Presentation के लिए Microsoft PowerPoint की बजाय Zoho Show का इस्तेमाल करें। छोटे-छोटे कदम उठाकर हम स्वदेशी को Support कर सकते हैं।
